September 18, 2026 00:31:12
सीएम भगवंत मान का पुतला फूंकते झुलसा पूर्व सैनिक, डीसी आफिस के बाहर बड़ा हादसा टला

सीएम भगवंत मान का पुतला फूंकते झुलसा पूर्व सैनिक, डीसी आफिस के बाहर बड़ा हादसा टला

Sep15,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना डीसी आफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व सैनिकों के प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा टला है। इस दौरान जैसे ही पंजाब के सीएम भगवंत मान के पुतले को आग लगाने के लिए उस पर पेट्रोल डाला गया तो एक पूर्व सैनिक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने तुरंत आग को बुझा दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सैनिक यहां पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। टायर्ड कर्नल एचएस काहलों ने जानकारी देते हुए बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान जियोजी गार्डियान्न ऑफ गवर्नेंस स्कीम चलाई गई थी जिसमें पूर्व सैनिकाें की तरफ से लोगों की सहायता की जाती थी। पूर्व फौजी लोगों की सहायता करने के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों द्वारा की जाने वाली करप्शन के बारे में भी सरकार को बताते थे। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से इस पर आपत्तिजनक शब्द बोले गए हैं उन्होंने जियोजी को ही गलत नहीं ठहराया बल्कि पूर्व सैनिकाें को भी जलील किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज होगा।

Scorched Ex Servicemen Burning The Effigy Of Cm Bhagwant Mann

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं