September 17, 2026 19:21:39
कारोबारियाें के साथ पॉवरकाम की ठगी-

कारोबारियाें के साथ पॉवरकाम की ठगी-

Sep20,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब स्टेट पॉवर कारपोशन लिमिटेड ही अब पब्लिक के साथ धांधली व ठगी करने पर उतर आया है। पावरकॉम की ओर से ये ठगी मीडियम स्केल (एमएस) कनेक्शन धारकों के साथ की जा रही है। पूरे लुधियाना में 2 हजार के करीब एमएस कनेक्शन हैं, जिनमें 90 फीसदी कनेक्शनों में पॉवरकाम की ओर से सिक्योटी (खपत) और सिक्योरिटी (मीटर) को अपडेट नहीं किया। इतना ही नहीं पॉवरकाम एमएस कनेक्शन धारकों की दस दस साल पहले दी गई सिक्योरिटी व इस पर बनता इंट्रेस्ट तो दे नहीं रहा, इसके उल्ट खपतकारों को एडिशन एडवांस कंजपशन डिपाजिट (एएसीडी) उनके बिलों पर डाल दी गई हैं और आम पब्लिक पाॅवरकाम के चक्कर काट रही है। पाॅवरकाम में साल 2015 से सैप सिस्टम लागू होने के बाद उनके बिलों में सिक्योरिटी जमा का एक कॉलम बना दिया गया और इसमें मनमर्जी के तरीके से 300 रुपए सिक्योरिटी डाल दी गई। जबकि अधिकतर कनेक्शन धारकों की ओर से 750 रुपए प्रति किलोवाट के लिहाज से खपत सिक्योरिटी और 5250 रुपए मीटर सिक्योरटी जमा करवाने के बाद ही पाॅवरकाम की ओर से कनेक्शन दिए जाते हैं। सालों से इस सिक्योरिटी को बिलों में अपडेट नहीं किया गया। इस मामले में बीते साल 26 मार्च 2021 पाॅवरकाम पटियाला के चीफ इंजीनियर कार्मशियल कीओर से सभी जोन चीफ इंजीनियर को एक मीमो नंबर 297/302 जारी करते हुए तीन महीने के अंदर ये सिक्योरिटी अपडेट करने को कहा था, लेकिन इसे अमल में नहीं लाया गया। इसके बाद लोकपाल इलेक्ट्रिसिटी के पास इस संबंधी आ रही पब्लिक की शिकायतों के आधार पर पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) ने 26 जून 2022 में मीमो नंबर 121/26 सभी जोन के चीफ इंजीनियर को जारी कर एक महीने के अंदर सभी सिक्योरिटी अपडेट कर इसे वेबसाइट में अपडेट करने को कहा है, तांकि पब्लिक इस डोमेन में जाकर ये जानकारी हासिल कर सके और लिटिगेशन से बचा जा सके। लेकिन इसके बावजूद न तो एमएस कनेक्शन धारकों को सिक्योरिटी अपडेट हो रही है और जो किसी सिफारिश से इसे अपडेट करवा ले रहे हैं, उन्हें बनता इंट्रेस्ट पॉवरकाम जारी नहीं कर रहा। इस्टेट डिवीजन ग्यासपुरा में 70 से अधिक केस पिछले एक साल से कतार में लुधियाना की इस्टेट डिवीजन ग्यासपुरा में 70 अधिक ऐसे केस हैं, जो सिक्योरिटी अपडेट व इस पर बनता सालों का इंट्रेस्ट लेने को पिछले एक साल से अधिक समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन कभी इस्टेट डिवीजन के एक्सईन तो कभी एसडीओ की ओर से नया नया बहाना बनाकर कस्टमर्स को परेशान किया जा रहा है। इस संबंधी सभी धारकों के एकाउंट नंबर व डेयरी नंबर तारीख के साथ चीफ इंजीनियर के पास शिकायत भी पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Powercom Fraud With Businessmen



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं