September 18, 2026 00:28:15
गलाड़ा ने 5 नाजायज कालोनियों पर चलाया बुलडोजर, लोगों से अपील न खरीदे नाजायज कालोनियों में प्लॉट

गलाड़ा ने 5 नाजायज कालोनियों पर चलाया बुलडोजर, लोगों से अपील न खरीदे नाजायज कालोनियों में प्लॉट

Sep21,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

गलाड़ा की मुख्य प्रशासक व आईएएस अधिकारी अमरप्रीत कौर संधू के दिशा निर्देशों पर गलाड़ा की एक टीम की 5 नाजायज कालोनियों में बुलडोजर चलाते दिखी। गलाड़ा अफसराें ने ये कार्रवाई 3 गांवों जिनमें जसपाल बांगर, धरौर और मजारा गांव में पड़ती 5 कालोनियों पर की। लेकिन इस पूरी कार्रवाई में एक बात साफ थी कि गलाड़ा ने जिन कालोनियों पर कार्रवाई की उनमें गलाड़ा अफसरों की नाक तले इन गैर कानूनी कालोनियों को काट इनमें सड़कें, सीवरेज व स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। गलाड़ा की टीम ने इन कालोनियों में बनी सड़कें तोड़ी और इसके साथ साथ कुछ बिजली के लगे खंभे भी तोड़ डाले। गलाड़ा के इस पूरे एक्शन की निगरानी एसीए गलाड़ा अमरिंदर सिंह मल्ही की ओर से की गई और इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्रीमती मनवीर कौर सिद्धू (नायब तहसीलदार, साहनेवाल) के साथ डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों ईओ ग्लाडा, तीन एसडीओ व चार जेई व पुलिस बल की टीम साथ मौजूद थी। इन अनधिकृत कॉलोनियों को पापरा अधिनियम 1995 (संशोधित-2014) की धारा 39 के तहत पहले ही नोटिस जारी किए जा चुका था। मीडिया को जारी प्रेस नोट में साफ किया गया है कि गलाड़ा आने वाले दिनों में ओर भी सख्त एक्शन लेने जा रही है और आम जनता से गलाड़ा ने अपील करते कहा कि वे अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति / भूखंड / बिल्डिंग न खरीदने की अपील करते साफ किया है कि गलाड़ा यहां पर पानी सप्लाई, सीवरेज, बिजली कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट आदि जैसी कोई सुविधा प्रदान नहीं करेगा।

Glada Demolished 5 Illegal Colonies

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं