September 17, 2026 19:21:40
रमन बालासुब्रमण्यम की लुधियाना वापसी, विजिलेंस भेजेगी बुलावा, आरोपी अफसरों का सर्विस रिकॉर्ड खंगालना

रमन बालासुब्रमण्यम की लुधियाना वापसी, विजिलेंस भेजेगी बुलावा, आरोपी अफसरों का सर्विस रिकॉर्ड खंगालना शुरू

Sep24,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में घोटाले के आरोपों में घिरे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और एक्स चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम की लुधियाना वापसी हो चुकी है। यह खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है। जानकारी मुताबिक अगले एक-दो दिन के भीतर विजिलेंस की ओर से भी उनको इन्वेस्टिगेशन में शामिल होने का नोटिस भेज सकती है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एलडीपी प्लॉट और सरकारी प्रॉपर्टी की ऑक्शन में विजिलेंस विजिलेंस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के बाद रमन बालासुब्रह्मण्यम करीब 2 महीने बाद घर वापसी हुई है और इसकी अहम वजह हाईकोर्ट से मिली राहत है। वहीं अब विजिलेंस की ओर से आरोपी अफसरों का सर्विस रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए विजिलेंस की ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से एक्सईएन बूटा राम, एक्सईएन जगदेव सिंह और पीए संदीप शर्मा का सर्विस रिकॉर्ड मांगा गया है। गौर हो कि आज संदीप शर्मा की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई है और आज इस पर कोई फैसला भी आ सकता है।असल में विजिलेंस को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली थी कि बूटा राम और जगदेव सिंह लंबे समय से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात है और राजनीतिक सेटिंग के चलते उनका तबादला भी कभी लुधियाना से नहीं किया गया। वही संदीप शर्मा भी लंबे समय से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की कुर्सी पर आने वाले राजनीतिक व प्रशासनिक अधिकारी की बतौर पीए कमान संभालते रहे हैं। इसके साथ-साथ विजिलेंस की ओर से इंप्रूवमेंट तरफ से अभी भी सेल ब्रांच और इंजीनियरिंग ब्रांच से संबंधित फाइलों का रिकॉर्ड मंगाना जारी है और इंप्रूवमेंट्स का स्टाफ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का स्टाफ रोजाना विजिलेंस ऑफिस में यह फाइलें मुहैया कराने में लगा हुआ है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मुलाजिमों की दिक्कत इस बात पर भी आ रही है कि जो फाइलें विजिलेंस की ओर से मांगी जा रही हैं, वह रिकॉर्ड में गायब है। विजिलेंस लगातार इन फाइलों के लिए संबंधित स्टाफ पर दबाव बनाए हुए हैं।

Ex Chairman Raman Bala Subramanium Back To Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं