लुधियाना जिले के तहत आते सिधवां बेट ब्लॉक में पकडे़ गए सोलर लाइट घोटाले में पकडे़ गए ब्लॉक चेयरमैन लखविंदर सिंह और बीडीपीओ तलविंदर सिंह कंग के पुलिस रिमांड में दो दिन का ओर इजाफा हो गया है। आज दोनों को डयूटी मैजिस्ट्रेट के पेश किया गया था। गौर हो कि इस मामले में विजिलेंस की ओर से कांग्रेस के सीनियर नेता कैप्टन संदीप संधू के रिश्तेदार (साला) हरप्रीत सिंह को भी नामजद किए जाने के बाद उसकी धरपकड़ को छापामारी की जा रही है। इस पहले कोर्ट ने ब्लॉक चेयरमैन लखविंदर सिंह और बीडीपीओ तलविंदर सिंह कंग का तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया था। ----- पुलिस विजिलेंस में सेटिंग करवाने को 15 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाला सुखजिंदर सिंह तीन दिन के पुलिस रिमांड पर वहीं मनरेगा की एक महिला जेई स्वर्ण कौर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस को पकड़वाने वाले सुखजिंदर सिंह जो की खुद इसी मामले में सेटिंग करवाने के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथों विजिलेंस की ओर से काबू किया गया था, को आज विजिलेंस इक्नोमिक विंग की ओर से आज कोर्ट पेश किया गया, जहां उसे भी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। विजिलेंस ने सुखजिंदर सिंह को जलालाबाद से ट्रेप लगाकर पकड़कर लाई है। काबू किए गए पकड़वा दिया। आरोपी जेई स्वर्ण कौर के भाई संदीप सिंह से सुखजिंदर सिंह ने विजिलेंस में सेटिंग के नाम पर 15 लाख मांगे थे और बाद में इसकी सेटिंग 11 लाख रुपए में की थी । इसके बाद जब सुखजिंदर सिंह संदीप सिंह से एक लाख रुपए ले रहा था तो उसी समय विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों गिरफतार कर लिया था।
Bdpo Chairman And Vdo Produced In Court 2 Days Police Remand