पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। जिसके बाद पंजाब पुलिस में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस उसे एक रेड के सिलसिले में ले कर जा रहा थी। इस दौरान यह देर रात फरार हो गया। दीपक टीनू ए कैटेगरी का गैंगस्टर है तथा वह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का खास गुर्गा है। फिलहाल उच्चाधिकारियों द्वारा मानसा पुलिस के संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूछतछ की जा रही है व आगे की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी के फरार होने के बाद अलर्ट हुई पंजाब पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा से जुड़ा बॉर्डर सील कर दिया है।
Lawrence Bishnois Henchman Deepak Tinu Escapes From Custody By Dodging The Mansa Police