September 18, 2026 22:15:34
जाली इनवॉइस मामले में टैक्स चोरी के सुराग जुटाने को स्टेट जीएसटी ने 5 गारमेंट इंडस्ट्री में की छापाम

जाली इनवॉइस मामले में टैक्स चोरी के सुराग जुटाने को स्टेट जीएसटी ने 5 गारमेंट इंडस्ट्री में की छापामारी

एफआईआर वाली 10 होजरी इंडस्ट्री में से 5 पर दी गई दबिश

Oct8,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जाली इनवॉइस और ट्रांसपोर्ट की मिलीभगत से टैक्स चोरी के बड़े स्कैम में स्टेट जीएसटी की ओर से अब इस पूरे घोटाले के सबूत जुटाने को छापामारी शुरू कर दी है। स्टेट जीएसटी की ओर से पांच गारमेंट यूनिट पर छापामारी की गई है । यह छापामारी वाले पांच यूनिट उन्हीं 10 यूनिट में से है, जिनके खिलाफ डिपार्टमेंट की ओर से 16 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। छापामारी वाले 5 यूनिटों में धनराज नगर स्थित इनायत फेशनर्ज, बहादुरके रोड स्थित क्रिएटिव क्लेकशन,बस्ती जोधेवाल स्थित एके इंटरनेशनल, बहादुरके रोड स्थित गौतम भाटिया फिटवेल, मन्ना सिंह नगर स्थित सोढी गारमेंट शामिल है। सूत्र बताते हैं कि डिपार्टमेंट ने छापामारी दौरान कई दस्तावेज और डाटा अपने कब्जे में लिया है। छापामारी के दौरान मौके पर भगदड़ का माहौल भी एक बार पैदा हो गया था। इस छापामारी के साथ अब एक बात तय है कि एफआईआर में शामिल शेष बची 5 गारमेंट यूनिट्स पर जल्द रेड हो सकती है। इस मामले में पुलिस की ओर से स्टेट जीएसटी ऑफिसर की शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज कर दी है, लेकिन उसके बाद से पुलिस की कारवाई ढीली पड़ती दिखाई दे रही है । पुलिस ने अभी तक एक ट्रांसपोर्टर के अलावा किसी भी अन्य शख्स को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि इस एफआईआर में 15 से अधिक आरोपी शामिल है। इस पूरे स्कैम में 34 होजरी और गारमेंट इंडस्ट्री स्टेट जीएसटी के रडार पर है, लेकिन फिलहाल दो ट्रांसपोर्टरों, पांच ट्रक चालक, दस कपड़ा और होजरी व्यापारियों पर ही एफआईआर की गई है। शेष रहती 24 गारमेंट और होजरी इंडस्ट्री पर स्टेट जीएसटी कब एफआईआर करवाती है, यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि अफसरों पर भी यह आरोप लगने लगे हैं कि उनकी ओर से पिक एंड चूस कर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में के घेरे में आए कई कारोबारी खुद को पाक साफ और इमानदार बता रहे हैं लेकिन इन सभी को अब इस जांच के दायरे से गुजरना पड़ेगा और जल्द इन्हें डिपार्टमेंट की ओर से सम्मन भी जारी किए जा सकते हैं। वहीं जिन लोगों की ओर से पॉलिटिकल दबाव के जरिए सेटिंग का खेल खेला जा रहा है, उन पर कड़ा शिकंजा कसने के आदेश फोन पर अफसरों को दिए गए हैं। --------------------------------- जाने किस किस ट्रांसपोर्टर और कारोबारी पर अब तक की गई एफआईआर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420,467,468,470,471,474,34 और 120-बी के तहत ट्रांसपोर्टर हरदीप सिंह, शिवकृपा रोडलाइन और एसआर रोडलाइन से जुड़े कुछ लोग, चालक सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अंगरेज सिंह, जसबीर सिंह, विक्रम सिंह और बहादुरके रोड, बस्ती स्थित दस गारमेंट और होजरी फर्में जिनमें धनराज नगर स्थित इनायत फेशनर्ज, बहादुरके रोड स्थित क्रिएटिव क्लेकशन,बस्ती जोधेवाल स्थित एके इंटरनेशनल, बहादुरके रोड स्थित गौतम भाटिया फिटवेल मन्ना सिंह नगर स्थित सोढी गारमेंट, फांबड़ा स्थित मनविंदर सिंह एएम गारमेंट,राजन बजाज याशिका होजरी, बिमल देवी सन्नी मन्नी निटवियर, अजीत सिंह स्नेहा गारमेंट, करन कोछर सार निटस पर एफआईआर दर्ज की है। ---------------------------------------- अंडर बिलिंग और जाली इनवॉइस का पूरा खेल बात करें इस स्कैम में करोड़ों की टैक्स चोरी की तो इसके लिए अंडर बिलिंग और जाली इन बॉयज के जरिए इसे अंजाम दिया गया है। जिसमें होजरी गारमेंट्स कारोबारी व ट्रांसपोर्टर की अहम भूमिका सामने आ रही है ।कारोबारी की ओर से अपने माल की कीमत 50000 से कम लगाकर ई वे बिल से बचा जा रहा था और इसी वजह से डिपार्टमेंट के पास भी ऑनलाइन एंट्री नहीं हो पा रही थी। डिपार्टमेंट की ओर से इन लोगों से सख्ती से पेश आने को ही 100 फीसदी पेनल्टी लगाने की बजाय सीधे एफआईआर दर्ज करवा दी गई है । जिसके चलते होजरी गारमेंट कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। इस पूरे मामले में जाली इनवॉइस का इस्तेमाल किया गया है इसलिए आरोपी यूनिटस पर 100 फीसदी की पेनाल्टी भी लग सकती है।

State Gst Raid On 5 Garment Unit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं