September 18, 2026 22:16:21
टकराव- डा. गुरप्रीत वांडर को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर लगाने की फाइल पर राज्यपाल ने एतराज

टकराव- डा. गुरप्रीत वांडर को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर लगाने की फाइल पर राज्यपाल ने एतराज लगा लौटाया

Oct11,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित और भगवंत मान सरकार के बीच बनी टकराव की स्थिति एक बार फिर से सामने आती दिखाई दे रही है। राज्‍यपाल ने अब भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा फरीद यूनिर्वसिटी आफ हेल्थ साइंस फरीदकोट के नए वाइस चांसलर डा. गुरप्रीत सिंह वांडर की नियुक्ति पर अड़ंंगा लगा दिया है। इस संंबंध में भगवंत मान सरकार द्वारा भेजी गई फाइल को लौटा दिया है। राज्‍यपाल ने सर्च कमेटी की ओर से शाट लिस्‍ट किए गए तीन नामों का पैनल भेजने को कहा है। बता दें कि पिछले सीएम भगवंत मान ने डा. वांडर की नियुक्ति का फैसला किया था और ये फाइल मंजूरी को राज्‍यपाल के पास भेजी थी। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री की ओर से अकेले डॉ गुरप्रीत सिंह वांडर का नाम सिलेक्ट करके राज्यपाल को भेजा गया। अब इस फाइल पर राज्‍यपाल ने एतराज लगा इसे लौटा दिया है और इसके लिए सर्च कमेटी को तीन नाम शॉट लिस्ट कर इसका पैनल बना कर भेजने को कहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ हैं डा. गुरप्रीत सिंह वांडर दस दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी थी कि हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गुरप्रीत सिंह वांडर को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का नया वीसी लगा दिया गया है। वह लुधियाना डीएमसी में कार्डिलाजिस्ट विभाग के प्रमुख हैं और अंतरराष्‍ट्रीय तौर पर हृदय रोग के ख्याति प्राप्त डाक्टर है। यूनिवर्सिटी से डा. राज बहादुर ने स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा दुर्व्‍यवहार किए जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद सरकार ने इस पद पर नए वीसी के लिए आवेदन दिया तो उसके लिए 22 लोगों ने आवेदन किया। इन आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत डा. गुरप्रीत सिंह वांडर की नियुक्ति को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। हालांकि जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री अपने तौर पर नियुक्ति को मंजूरी नहीं दे सकते। उन्हें तीन लोगों का पैनल राज्यपाल को भेजना होता है जिसमें से वह एक का चयन करके उसकी नियुक्ति का आदेश जारी करते हैं।

Governor Objected To The File To Appoint Dr Gurpreet Wander As Vice Chancellor



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं