ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भारत सरकार के स्वामित्व में भारतीय निर्यातको की वाणिज्यिक बैंक आवश्यकताओं के अनुरुप किफायती बीमा व व्यापार संबधी सेवाएं प्रदान करने वाले ईसीजीसी लिमिटेड ने प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम के अंर्तगत लुधियाना ट्रैक्टर्ज पार्टस मैन्यू.एंड ट्रेडर्ज एसोसिएशन के साथ मिलकर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर लुधियाना ट्रैक्टर्ज पार्टस मैन्यू.एंड ट्रेडर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय दादू व एसोसिएशन के चेयरमैन अनूप सग्गड़ विशेष तौर पर उपस्थित रहे। ईसीजीसी लिमिटेड के शाखा प्रंबधक बाल मुकंद ने मौजूदा दौर में निर्यात के जोखिम भरे वातावरण पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर निर्यातक ईसीजीसी की पालिसी के साथ जुड़ता है तो उसके निर्यात की सुरक्षा की गांरटी ईसीजीसी की होगी। इस दौरान उन्होने पिछले चार दशको से इंडस्ट्री से जुड़े एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय दादू के नेतृत्व में इंडस्ट्री ग्रोथ की तरफ अग्रसर हो रही है,वहीं सामाजिक क्षेत्र संवेदना ट्रस्ट व जी.एल.दादू ट्रस्ट सफलतापूर्वक जनसेवा के कार्यो में जुटा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय दादू ने ईसीजीसी की पालिसियो को निर्यातक हितैषी बताते हुए कहा कि ट्रैक्टर पार्टस से जुड़े उद्योगपतियो व ट्रेडरों से आग्रह किया कि वह इस पालिसियो से जुडक़र निर्भिक होकर व्यापार को प्र्रफूल्लत करें। वहीं उन्होने बतौर लुधियाना ट्रैक्टर्ज पार्टस मैन्यू.एंड ट्रेडर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष भविष्य की योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि उनका सपना है कि वह अगले दो वर्षो में एसोसिएशन की प्रमोशन कर नाम के साथ एक्सपोर्ट जोड़ कर उसका नाम लुधियाना ट्रैक्टर्ज मैन्यू.एंड ट्रेडर्ज एक्सपोर्ट एसोसिएशन कर दें। यह सपना बिना एसोसिएशन से जुड़े लोगो की तरक्की से ही संभव है। इस अवसर पर ईसीजीसी के अधिकारी यशपाल, विनोद सोनी, एसोसिएशन के चेयरमैन अनूप सग्गड़,चीफ पैटर्न बी.एस भट्टी,उपाध्यक्ष चरणजीत मरवाहा,संजय गोयल,महासचिव रमाकांत गोयल,चीफ एडवाइजर अशोक लिखी, एडवाइजर अविनाश भंडारी,बलबीर सिंह गुलाटी, ,कैश्यिर दीपक चोपड़ा, सयुक्त वित सचिव लवलीन लांबा,पीआरो संजीव बेरी, सयुक्त सचिव जसवंत सिंह विक्की,तरणजीत सिंह आन्नद,कार्यकारिणी सदस्य सर्वणदीप सिंह बगगा,पवन कुमार गुप्ता,मन्नू धवन,मेहताब सिंह,अंकित भाटीया,आशूतोष कपिल,रिशी गुप्ता व अन्य भी उपस्थित थे ।
ludhiana tractor parts