आखिरकार, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से रानी झांसी रोड पर 192 करोड़ी कांपलेक्स के ठीक आगे बिल्डिंग के दायरे में लगने वाले अवैध रेहड़ी फड़ी बाजार को उठवा दिया गया है। ये पूरी कार्रवाई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए एसई सत भूषण सचदेवा के दिशा निर्देशों पर अंजाम दी गई। गाैर हो कि बीती 18 अक्टूबर को ई न्यूज पंजाब वेब पोटर्ल की ओर से इस मुददे को उठाया था और इस पूरी इल्लीगल रेहड़ी फड़ी मार्केट में अवैध वसूली होने का दावा भी किया था। हालांकि ये खुलासा जिस एसई राकेश गर्ग के कार्यकाल दौरान किया गया था, ये कार्रवाई उनकी ओर से नहीं, बल्कि ट्रस्ट का नया कामकाज संभालने वाले एसई सत भूषण सचदेवा ने दूसरे ही दिन में कर डाली और मौके पर ये कार्रवाई एक्सईन बिक्रम कुमार व एसडीओ जसविंदर सिंह ने स्टाफ ले जाकर अंजाम दी। गौर हो कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईन एपी सिंह की ओर इस इल्लीगल रेहड़ी फड़ी लगाने में कुछ ट्रस्ट मुलाजिम/ अफसर का हाथ होने संबंधी एक नोटिंग बनाकर तत्कालीन एसई राकेश गर्ग को की थी और अपनी इस नोटिंग में इन अवैध रेहड़ी फड़ी के चलते ट्रस्ट के फंड को चूना लगने की बात कही थी। एसई को भेजी गई नोटिंग में एपी सिंह ने एक फोन कॉल का हवाला देते इस सूचना को मिलने का दावा किया गया था और लिखा था किहर स्टॉल ( रेहड़ी ) से 20 हजार रुपए महीना लिया जाता है। जिसमें ट्रस्ट स्टाफ की मिलीभगत होने की बात कही थी। बड़ी बात है कि इस साइट पर रेहड़ी लगवाने की सिफारिश में पूर्व मंत्री, उनके कौंसलर भाई का नाम तो कांग्रेस कार्यकाल में सामने आता रहा है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इस सिफारिश में मौजूदा विधायक का नाम भी जुड़ने लगा था। ट्रस्ट की ओर से एकाएक इस कार्रवाई में मौजूदा विधायक का हाथ हैं, या सरकार स्तर पर पहुंची किसी शिकायत या फिर चेयरमैन/डीसी के आदेशों पर ये कार्रवाई अंजाम दी गई, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इस संबंधी एसई सचदेवा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक शिकायत के चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। यहां पर दोबारा से रेहड़ी फड़ी न लगे, इसके लिए मौके पर चारदीवारी या कंटीली तारों के जरिए फेंसिंग की जाएगी। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट इस कांपलेक्स को बेचने या किराये पर देने संबंधी योजना पर भी काम कर रहा है।
Improvement Trust Raised Illegal Street Market From The Purview Of Rani Jhansi Road Complex