September 18, 2026 03:58:46
ताजपुर रोड डंप से कूडे़ के पहाड़ खत्म करने को निगम खर्चेगा 27 करोड़, मंत्री निज्जर ने किया बायोरैमिडेश

ताजपुर रोड डंप से कूडे़ के पहाड़ खत्म करने को निगम खर्चेगा 27 करोड़, मंत्री निज्जर ने किया बायोरैमिडेशन प्लांट का उदघाटन

Nov8,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना ताजपुर रोड डंप साइट पर करीब 25 मीट्रिक टन कूडे़ से बने पहाड़ों को खत्म करने की पहल नगर निगम की ओर से कर दी गई है। इस पहल में सबसे पहले डंप साइट पर करीब 27.17 करोड़ रुपए की लागत से करीब 5 मीट्रिक टन कूड़ को बायोरेमिडेशन तकनीक के जरिए खत्म किया जाएगा। आज गुरुपर्व के अवसर पर पंजाब लोकल बॉडी मिनिस्टर डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर की ओर से इस प्लांट का उदघाटन करने पहुंचे। निगम की ओर से इस वर्क को प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करवाएगा। लैंडफिल साइट का कुल क्षेत्रफल 51.36 एकड़ है जो शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस अवसर पर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, हरदीप सिंह मुंडियां, मेयर बलकार संधू, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक, नगर निगम कमिश्नर डॉ. शैना अग्रवाल मौजूद थी। कैबिनट मंत्री निज्जर ने कहा कि डंप साइट पर एकत्र हुए कूड़े के निपटारे की प्रक्रिया दो पड़ावों में बायोरीमीडेशन प्रक्रिया के जरिए की जाएगी। उन्होंने कहा कि सागर मोटर्स को पहले पड़ाव में काम सौंपा गया है जो जीरों लैंडफिल तकनीक का इस्तेमाल करके अपने प्लांट में से रोजाना 1440 टन कूड़ा कर्कट को साफ करेगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को अधिकतर मशीनरी का इस्तेमाल करने और समय सीमा से पहले काम पूरे करने के लिए कहा गया है। निज्जर ने कहा कि बाकी रहती 19.62 लाख टन निपटारे के लिए पड़ाव-2 के लिए टेंडर पहले ही जारी किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ शहर निवासियों को कूड़ा डंप वाली जगह से निकलने वाली बदबू से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट शहरों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इस अवसर पर डा. विपुल मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Municipal Corporation Will Spend 27 Crores To Eliminate The Mountain Of Garbage From The Tajpur Road Dump



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं