September 18, 2026 01:59:54
बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी की गोलियां मार कर हत्या, गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी

बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी की गोलियां मार कर हत्या, गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी

Nov10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के फरीदकोट में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, जो बरगाड़ी बेअदबी मामले का आरोपी भी था। इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोल्डी बराड़ की ओर से सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर ले ली गई है। यह गोल्डी बराड़ वही है जिसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। जानकारी मुताबिक सुबह जब वह अपनी दुकान पर जा रहा था, तब उसपर फायरिंग की गई।प्रदीप कुमार यादव (IG, फरीदकोट रेंज) का कहना है कि आज (गुरुवार) फायरिंग की एक घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति (प्रदीप सिंह) की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। हमलावरों को जल्द पकड़ा जाएगा। CCTV फुटेज में इस पूरी हत्या का एपिसोड सामने आ गया है। सीसीटीवी वीडियो में अज्ञात बाइक सवार डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए दिख रहे हैं। डेरा प्रेमी को मारने बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए थे। इससे संभावना जताई जा रही है कि बाइक चोरी की हो। शुरूआती जांच में पता चल रहा है कि बदमाशों ने डेरा प्रेमी के कत्ल की पूरी प्लानिंग की थी। उन्हें पता था कि प्रदीप सुबह के वक्त दुकान खोलता है। बड़ी बात है कि 1 सप्ताह के भीतर ही अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सुरी की हत्या के बाद यह दूसरा मामला है जिसमें सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद किसी को मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से एक बड़ी अधिकारिक मीटिंग भी बुला ली गई है।

Accused Of Sacrilege Case Shot Dead Goldie Brar Took Responsibility For The Murder

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं