जहां एक और लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एसई और एक्सईएन स्तर के तबादलों का दौर जारी है तो दूसरी और इसका फायदा कब्जा धारियों की ओर से उठाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहीद भगत सिंह नगर 475 एकड़ स्कीम के जी ब्लॉक में सामने आया है, जहां पर एक गुरुद्वारा साहिब की ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करने को धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा था। बताया जाता है कि यह पूरा मामला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अफसरों के भी ध्यान में आ चुका है लेकिन इसके बावजूद कब्जाधारी राजनीतिक दबाव के चलते धड़ल्ले से मौके पर कब्जे को चारदीवारी खड़ी करते रहे। बताया जाता है कि इस जमीन पर कब्जे को पिछले 15 दिनों से सभी तरह के प्रबंध चल रहे थे और एक बार ट्रस्ट की ओर से मौके पर ये काम बंद भी करवाया गया था। लेकिन जैसे ही ट्रस्ट में एसई व एक्सईन स्तर के अफसरों का तबादला हुआ, तभी फिर से इस जमीन को कब्जाने के लिए चारदीवारी बनानी शुरु कर दी गई। आज ये मामला जब ट्रस्ट चेयरमैन व डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में तुरंत एलएसी सविता को जिम्मेदारी दे, इस पर एक्शन करने को कहा। जिस पर एसई सत भूषण सचदेवा की ओर से तुरंत एक्सईन बिक्रम कुमार को कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद मौके पर ये काम बंद करवा दिया गया। वहीं इस बारे में एसई सत भूषण सचदेवा ने बताया कि मौके पर फिर से अवैध निर्माण न शुरु हो इसके लिए दो कर्मचारी वहां तैनात कर दिए गए हैं।
Attempt To Illegally Occupy Government Land Along With Gurdwara Sahib In Shaheed Bhagat Singh Nagar