September 18, 2026 23:21:19
जालंधर में मीडिया हाउस के मालिक व इसके पार्टनर्स पर इंकम टैक्स की छापामारी जारी, इलेक्शन फंड व आय से

जालंधर में मीडिया हाउस के मालिक व इसके पार्टनर्स पर इंकम टैक्स की छापामारी जारी, इलेक्शन फंड व आय से अधिक संपति के खंगाले जा रहे सुराग

Nov10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जालंधर शहर में इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों की ओर से एक मीडिया हाउस के मालिक व इस कंपनी से जुडे़ पार्टनर्स के आफिस व रिहायशी ठिकानों पर छापामारी का दौर आज सुबह से जारी है। बताया जाता है कि इस मीडिया हाउस ने आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आते ही पंजाब में केबल टीवी का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की भी शुरुआत की है और केबल नेटवर्क में अच्छी खासी पकड़ बना चुके एक बडे़ कारोबारी को टक्कर दे रखी है। बताया जाता है कि इस मीडिया हाउस के मालिक जो कि जालंधर से हिंदी न्यूज पेपर भी प्रकाशित करते हैं, के साथ जिन कारोबारियों ने केबल टीवी कारोबार में हिस्सेदारी की है, उनका आम आदमी पार्टी के पंजाब सहित दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सीधे संबंध बताए जाते हैं और पूरे पंजाब में उनका रियल इस्टेट का अच्छा खासा कारोबार है। सूत्र बताते हैं कि इंकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी अपनी इस जांच में इलेक्शन फंड व इस कंपनी की ट्रांसजेक्शन का बड़ा खाका खंगाल रही है। ये शक जताया जा रहा है कि जालंधर से बड़ा फंड गुजराज व हिमाचल इलेक्शन में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसी मामले की एक शिकायत के आधार पर ही इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इस छापामारी में रियल इस्टेट कारोबारी के घर और जीटीवी नगर, ज्योति चौक, टैगोर नगर, फोकल पॉइंट में स्थित दफ्तर-घर, फैक्ट्रियों में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया है। आईटी की टीम लुधियाना और श्रीनगर से आई है। स्थानीय स्तर पर किसी भी अधिकारी को इसकी सूचना तक नहीं है। केंद्रीय एजेंसी सर्च अभियान चलाने के लिए अपने साथ पंजाब पुलिस को लाने के बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को साथ लेकर आई है।

Income Tax Raids Continue On Owner Of Media House And Its Partners In Jalandhar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं