September 17, 2026 21:58:05
मेहरबान इलाके में श्री बाला जी इंक्लेव व ड्रीम सिटी नाम से काटी इल्लीगल कालोनी, मार्केट कमेटी के पूर

मेहरबान इलाके में श्री बाला जी इंक्लेव व ड्रीम सिटी नाम से काटी इल्लीगल कालोनी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के बेटे अरुण बवेजा व अन्य पर एफआईआर

Nov28,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना इल्लीगल कालोनी काटने वालों पर गलाड़ा की ओर से धीरे धीरे शिकंजा कसता दिखाई दे रहा है। मेहरबान थाना के अंतगर्त आते गांव कनीजा में इल्लीगल कालोनी काटने के मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा के बेटे अरुण कुमार बवेजा समेत तीन लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ राधे श्याम ने बताया कि दोनों केस गलाड़ा के अतिरिक्ति मुख्य प्रशासक जूनियर इंजीनियर संघर्षवीर सिंह की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। पहले केस में पुलिस ने बाल सिंह नगर की गली नंबर 13 निवासी सुखविंदर पाल के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में संघर्षवीर सिंह ने बताया कि गांव कनीजा में श्री बाला जी इंक्लेव के नाम से अनधिकृत कालोनी काट कर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया गया है। दूसरे केस में पुलिस ने विजय नंद अस्पताल बसंत रोड कालेज रोड निवासी जोगा सिंह तथा अरुण कुमार बवेजा के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में संघर्षवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गांव कनीजा में ड्रीम सिटी-5 के नाम से अनधिकृत कालोनी काट कर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है।

Fir On Cutting Illegal Colony In Meherban Area

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं