चंडीगढ़। पंजाब में अमन-कानून व्य्वस्था लगातार भंग हो चुकी है। जिस कारण आए दिन पंजाब में कही मर्डर तो कही आतंकी हमले हो रहे है। पंजाब की कानून व्यवस्था न संभाल पाने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा का। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में कानून व्यस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। पहले मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आतंकियों द्वारा रॉकेट लॉन्चर से अटैक किया गया और अब लॉ एंड ऑर्डर लागू करवाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पुलिस थाने पर अटैक हुआ है। जबकि इससे पहले गायक सिद्धू मूसेवाला और कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड हुआ। वहीं डेरा प्रेमी क भी हत्या कर दी गई। जबकि पंजाब में कत्ल के केस, फिरौती के मामले और भारी संख्या में ड्रग्स के केस बढ़ चुके हैं। लेकिन यदि अब भी पंजाब सरकार प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति ठीक करने का दावा भर ही करेगी तो जनता इससे संतुष्ट नहीं हो सकती। लुधियाना में 55 कारोबारियों को गैंगस्टरों ने दी फिरौती की धमकियां डॉ दलजीत चीमा ने कहा कि लुधियाना कारोबार का हब है। जिसके चलते लुधियाना में करीब 55 व्यापारी/ इंडस्ट्रियलिस्ट को फिरौती के लिए धमकियों मिल चुकी हैं। यह स्वयं पुलिस मान रही है। सवाल उठाया कि लोग पुलिस से शिकायत न कर स्वयं समझौता कर रहे हैं, उनकी संख्या कितनी होगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पंजाब के एक महत्वपूर्ण शहर में इतने लोगों को धमकियां मिल रही हैं तो वे कहां जाएंगे। सीएम के सभी दावे फेल डॉ. चीमा ने कहा कि जबकि नकौदर में फिरौती न देने पर कारोबारी की हत्या कर दी गई। जिसकी जिम्मेदारी भी गैंगस्टरों ने ली। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया। ऐसे हालात हो जाएं तो मैं समझता हूं कि राज्य को मान लेना चाहिए कि लॉ एंड ऑर्डर को कामयाब करने में वह फेल है। सीएम के दावे थे कि वह पंजाब में कानून व्यवस्था सही करेगें, ड्रग्स पर नकेल डालेगें। लेकिन उनके सभी दावे फेल है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
Sad Demands Resignation From Cm Mann Says Situation In Punjab Is Worse Than Bad