September 18, 2026 22:17:23
तरनतारन अटैक की जांच करेगी एनआईए की टीम, कई गैंगस्टर जेल से लाए गए

तरनतारन अटैक की जांच करेगी एनआईए की टीम, कई गैंगस्टर जेल से लाए गए

Dec11,2022 | Enews Team | Ludhiana

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में सरहाली पुलिस स्टेशन व सांझ केंद्र पर हुए रॉकेट लॉन्चर अटैक में रविवार को एनआईए की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है। इस पूरे मामले में फिर से पाक में मार जा चुके हरविंदर सिंह रिंदा का नाम सामने आ रहा है। लेकिन अभी पुलिस व एजेंसियों द्वारा इसका खुलासा नहीं किया गया। जबकि दूसरी और सरहाली थाने के एसएचओ प्रकार सिंह को ट्रांसफर कर एसएचओ सतबीर सिंह को तैनात किया गया है। बीते दिनों पाकिस्तान में मारे जा चुके हरविंदर सिंह रिंदा ने मरने से पहले इस अटैक की प्लानिंग कर दी थी। वहीं इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी और थाने पर अटैक का नोटिस भी जारी किया गया था। सूचना है कि हरविंदर सिंह रिंदा का साथ कनाडा में बैठे लखबीर लंडा ने दिया। सूचना है कि रिंदा के मरने के बाद उसके साथी सतबीर सिंह सत्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद 5 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गैंगस्टर सत्ता पहले से वांटेड गैंगस्टर नशहरा तरनतारन का रहने वाला गैंगस्टर सत्ता आतंकी रिंदा का साथी है। वह रिंदा के साथ मिलकर बॉर्डर पार से नशा व हथियार ड्रोन जरिए सप्लाई करता रहा है। उस पर पहले ही कई मामले दर्ज है। जबकि वह आरडीएक्स मिलने के मामले में वांटेड भी बै। जिस आरपीजी रॉकेट का प्रयोग इस बार किया गया, स्पष्ट है कि वे भी पाकिस्तान से आया है।

Nia Team Will Investigate Tarn Taran Attack Many Gangsters Brought From Jail

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं