September 17, 2026 19:21:38
जबरन एसी डिब्बे में बैठे किसान, उतरने को कहा तो ट्रेन रोककर एक घंटा किया प्रदर्शन

जबरन एसी डिब्बे में बैठे किसान, उतरने को कहा तो ट्रेन रोककर एक घंटा किया प्रदर्शन

Dec11,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। संयुक्त किसान मोर्चा की दिल्ली में रखी गई बैठक में भाग लेने जा रहे किसानों ने लुधियाना में जमकर बवाल किया। दरअसल, किसान अमृतसर से टाटा मूरी ट्रेन के एसी डिब्बों में बैठ गए। रेलवे स्टाफ के बार-बार कहने के बावजूद किसान स्लीपर व जनरल के डिब्बों में नही जा रहे थे। जिसके बाद गुस्साए किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर बैठ गए और ट्रेन रोक ली। जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस कारण ट्रेन एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अमृतसर से चली टाटा मूरी ट्रेन के एसी डिब्बों में बैठ गए थे। इस दौरान अचानक रेलवे स्टॉफ ने चैकिंग शुरु कर दी। लेकिन किसानों के पास टिकट न होने के चलते उन्हें दूसरे डिब्बे में बैठने को कहा गया। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। लुधियाना में जैसे ही ट्रेन पहुंची तो वहां पर पहले से ही पुलिस फोर्स को बुला लिया गया था। पुलिस के अधिकारियों ने किसानों से नीचे उतरने के लिए कहा। यात्रियों ने की शिकायत अमृतसर रेलवे स्टेशन से जब टाटा मूरी अपने गंतव्य की तरफ चलने के लिए खड़ी थी तो करीब 50 से 60 किसान एसी डिब्बों में बैठ गए। शेष किसान एसी डिब्बों के बाहर बैठ गए। जब किसान सारी सीटें कब्जा कर बैठ गए तो यात्रियों ने इसकी रेलवे स्टाफ से शिकायत की। लुधियाना में भी पुलिस के अधिकारियों ने काफी मान मनोबल के बाद किसानों को एसी डिब्बों से उतारा। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया था। अभी तक किसी के खिलाफ भी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

Farmers Forced To Sit In Ac Compartment When Asked To Get Down Protested For An Hour By Stopping The Train

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं