चंडीगढ़। रिश्वत के आरोप में फंसे कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में अपनी स्टेट्स रिपोर्ट पेश कर दी है। जिसके चलते कोर्ट की और से मामले में सुनवाई करते हुए शाम सुंदर अरोड़ा की जमानत याचिका पर रोक लगा दी है। जिसके चलते उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। जिसके चलते अरोड़ा को वापिस जेल भेज दिया गया है। कोर्ट द्वारा मामले की आगामी सुनवाई अगले हफ्ते तक स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार शाम सुंदर अरोड़ा ने पहले मोहाली अदालत में जमानत याचिका लगाई थी। मगर वहां से खारिज हो गई। उन्हें कोर्ट के आधेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद अरोड़ा ने नियमित जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इस सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा था। केस की रिपोर्ट पेश होने पर अदालत ने जमानत पर रोक लगा दी। विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रिश्वत देने का प्रयास सुंदर शाम अरोड़ा ने विजिलेंस द्वारा दर्ज किए एख मामले में अपने बचाव के लिए विजिलेंस के एआईजी मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने का प्रयास किया था। इस दौरान विजिलेंस टीम ने उन्हें पेश की जाने वाली रिश्वत की रकम समेत गिरफ्तार किया था। अरोड़ा रिश्वत की रकम अपने घर से लाए थे। वह इनोवा से रिश्वत की रकम लेकर AIG मनमोहन कुमार के पास पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रैप लगाकर तैयार बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
The State Government Presented The Status Report In The High Court The Court Banned Bail Of Former Minister Arora