गुरदासपुर। धुंध का फायदा उठाकर पंजाब बॉर्डर पर पाकिस्तान के तस्कर तस्करी व अवैध हथियार सप्लाई करने की कोशिशें कर रहे है। लेकिन बीएसएफ की और से उनका लगातार कड़े विरोध में जवाब दिया जा रहा है। शनिवार को फिर से गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन की मूवमेंट हुई। ड्रोन की आवाज सुनकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान अलर्ट पर हो गए। जिसके चलते उन्होंने धुंध में ही फायरिंग की और ड्रोन को खदेड़ दिया। ड्रोन वापिस पाक चला गया। जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान भी चलाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत आती बीओपी चंदूवडाला में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। बटालियन 89 के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए। इतना ही नहीं, ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए। जिसके बाद सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। डीआईजी प्रभाकर जोशी का कहना है कि जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को वापस जाने के लिए मजबूर किया। सतर्कता के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
Drone Came From Pakistan Bsf Fired And Then Went Back