September 19, 2026 04:10:38
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने एमआईजी फलैट के खाली पडे़ एरिया में चल रहा अवैध निर्माण रुकवाया

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने एमआईजी फलैट के खाली पडे़ एरिया में चल रहा अवैध निर्माण रुकवाया

Dec18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से ऋषि नगर स्थित वाई ब्लॉक की डबल रोड पर एक एमआईजी फलैटस में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया और मौके पर ट्रस्ट के इंजीनियरिंग विंग के स्टाफ ने लैंटर डालने को डाली गई शटरिंग को भी जेसीबी के जरिए गिरा दिया। बताया जाता है कि फलैट मालिक की ओर से पिछले कुछ दिनों से मौके पर निर्माण चल रहा था और इस इल्लीगल काम को बंद करने के लिए ट्रस्ट अफसरों की ओरसे फलैट मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन इसके शनिवार व रविवार की छुटटी देख प्रॉपर्टी मालिक ने ओर काम तेज कर दिया और रात में ही लैंटर तक डालने की प्लानिंग बना ली थी। जिसके चलते ट्रस्ट एक्सईन आईपी सिंह व एसडीओ जसविंदर सिंह ने आज मौके पर ये काम रुकवाते हुए लैंटर डालने को डाली शटरिंग को भी गिरा डाला। जानकारी मुताबिक ये इल्लीगल निर्माण एमआईजी फलैट नंबर 30 ग्राउंड फलोर में चल रहा था, जिसका कब्जा संजीव बजाज नाम के व्यक्ति के पास है। गौर हो कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन स. तरसेम सिंह भिंडर की ओर से अवैध कब्जे व इल्लीगल कंस्ट्रक्शन पर तुरंत कार्रवाई को हिदायतें जारी की गई हैं और उसके तहत ही ट्रस्ट अफसर इस कार्रवाई पर एक्शन लेते दिखे। बड़ी बात है कि ऋषि नगर में बड़ी मात्रा में फलैटों में नाजायज कंस्ट्रक्शन बीते समय में अंजाम दी गई है और इसमें बड़ा खेल राजनीतिक लोगों की ओर से खेला गया है। यहां पर कईं फलैटों में तोडफोड कर कामशिर्यल एक्टीविटी चल रही है और ट्रस्ट अफसर इन पर कार्रवाई को पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए हैं।

Improvement Trust Stopped Illegal Construction Going On In Vacant Area Of Mig Flat

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं