September 17, 2026 21:06:36
कोहरे के कारण आपस में टकराए सात वाहन, एक की टांगे टूटी, दो अन्य जख्मी

कोहरे के कारण आपस में टकराए सात वाहन, एक की टांगे टूटी, दो अन्य जख्मी

Dec19,2022 | Enews Team | Sarhind

सरहिंद। छाए कोहरे के कारण सोमवार को तड़के लुधियाना- सरहिंद रोड पर सरहिंद के पास 7 वाहन आपस में भिड़ गए। जीरो विजिबिलिटी के चलते वाहन आपस में टकराए। जिस कारण छह कारें व एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है। गनीमत रही कि वाहनों की रफ्तार कम थी, जिस कारण जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है। हादसे का पता चलते ही थाना सरहिंद के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने कोहरे से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर आदि भी लगवाए हैं। हादसे के बाद क्रेन आदि बुलवा क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया गया और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करवाया गया। हादसे के कारण काफी देर तक ट्रैफिक भी बाधित रहा। ट्रक ड्राइवर प्रदीप सिंह ने बताया कि वह अपना ट्रक लेकर दिल्ली से आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में धुंध के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और सड़क के बीच खड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में उसके क्लिनर की टांगे टूट गई।

Seven Vehicles Collided With Each Other Due To Fog Ones Legs Were Broken Two Others Were Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं