September 19, 2026 08:52:34
पूर्व सीएम कैप्टन के मीडिया एडवाइजर रहे भरत इंदर चहल के कमर्शियल ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, बे

पूर्व सीएम कैप्टन के मीडिया एडवाइजर रहे भरत इंदर चहल के कमर्शियल ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, बेनामी संपत्ति के आरोप

Dec19,2022 | Enews Team | Chandigarh

नाभा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके मीडिया एडवाइजर रहे भरत इंदर सिंह चहल के कमर्शियल ठिकानों पर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब की टीम ने रेड की है। उन पर बेनामा संपत्ति बनाने के आरोप है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक अधिकारी रेड में मौजूद रहे। यह रेड भरत इंदर चाहल के सरहिंद रोड स्थित अलकाजार मैरिज पैलेस, नाभा रोड स्थित शॉपिंग माल और अन्य व्यवसाहिक स्थानों पर हुई। इस दौरान टीम ने सभी स्थानों से कई दस्तावेज इकट्ठे किए है। जिनकी जांच की जा रही है। आशंका है कि इस रेड में टीम को कई बड़े सुराग हाथ लगे है। जिसके चलते जल्द चहल भी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विजिलेंस की टीमों ने एक साथ चहल के कई ठिकानों पर रेड की। यह कार्रवाई रात तक जारी थी। गौर हो कि जानकारी के अनुसार सरहिंद रोड जब मैरिज पैलेस बनाया जा रहा था तो तब भी इसे लेकर चर्चा छिड़ी थी। बता दें कि भारत इंदर चाहल कैप्टन अमरेंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि पहले भी चाहल के पटियाला के निवास स्थान पर रेड की गई थी। पहले भी केस हो चुका दर्ज बता दें कि इससे पहले भी चहल पर विजिलेंस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। उनके खिलाफ विजिलेंस ने 2007 में भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया था। लेकिन 2016 में चहल को अदालत ने इस मामले में बरी कर दिया था। लेकिन अब कुछ समय पहले चहल के निवास स्थान पर भी रेड हुई थी। लेकिन तब भी चहल घर पर मौजूद नहीं थे। अब विजिलेंस द्वारा लगातार उनकी तलाश की जा रही है।

Vigilance Raids On The Commercial Premises Of Former Cm Captain Bharat Inder Chahal Media Advisor Allegations Of Benami Property



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं