नगर निगम की तहबाजारी व विज्ञापन शाखा की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल पंप साइटस पर लगाए गए इलीगल होर्डिंग हटा दिए गए। इस कार्रवाई दौरान विभिन्न पेट्रोल पंप साइट्स पर ड्यूक कंपनी के होर्डिंग लगाए गए थे, जिन्हें नगर निगम तहबाजारी व विज्ञापन शाखा की ओर से फाड़ दिया गया। गौर हो कि पेट्रोल पंप साइटस पर दूसरी कंपनियों की पब्लिसिटी या विज्ञापन बाजी नहीं की जा सकती, लेकिन इन नियमों के विपरीत कई पेट्रोल पंप मालिक यहां पर इल्लीगल विज्ञापन लगाकर प्राइवेट कंपनियों से उगाही कर रहे थे, जिन पर कार्रवाई के तहत स्ट्रक्चर से विज्ञापन फाड़ डाले गए।
Mc Removed Illegal Hoarding From Petrol Pump Sights