मुक्तसर। श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में दीवारों पर नारे लिखे गए हैं। इनमें जहां खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गया है, वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा का विरोध करने की भी बात कही गई है। यह नारे सोमवार रात के समय खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से लिखे गए। खालिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में भी गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से इसे दीवारों से हटाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी उठाई है। पंजाब में नहीं घुसने देगें राहुल की यात्रा आतंकी पन्नू ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब पर अत्याचार किए हैं। सिखों का कत्लेआम किया है। अभी भी दिल्ली में मारे गए सिखों की विधवाओं की गली है। भारत जोड़ो यात्रा को पंजाब में रोका जाएगा। श्री मुक्तसर साहिब के कॉलेज की दीवारों पर भी लिखा गया है- इंदिरा ठोकी सी, राहुल रोकांगे। आतंकी पन्नू ने अपने संदेश में एक बार फिर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के हथियारों के बयान को याद दिलाया। आतंकी पन्नू ने कहा कि जत्थेदार भी मान चुके हैं कि सिख सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें हथियार रखने चाहिए।
Khalistan Supporters Wrote Slogans On The Walls Of The College Saying That They Will Not Allow The Congress Led Bharat Jodo Yatra To Enter Punjab