टेंडर ट्रांसपोर्ट से संबंधित बहु करोड़ी घोटाले मामले में तीन दिन पहले विजिलेंस के समक्ष सरेंडर करने वाले पंकज मीनू मल्होत्रा के पुलिस रिमांड में एक दिन का ओर इजाफा कर दिया गया है। आज विजिलेंस की ओर से सीजेएम सुमित मक्कड़ की कोर्ट में पेश किया गया। जहां विजिलेंस की ओर से मीनू मल्होत्रा से इस केस संबंधी विस्तृत ब्यौरा जुटाने को तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया, जिसके बाद कोर्ट की ओर से उसे एक दिन का ओर पुलिस रिमांड दे दिया गया। बताया जाता है कि विजिलेंस मीनू मल्होत्रा से पूछ रही है कि वे रिश्वत का पैसा कैसा खर्च करता था। बताया जाता है कि अपनी फरारी दौरान मीनू मल्होत्रा लुधियाना से बाहर अपने रिश्तेदारों के ही घर में छिपा रहा। इसके अलावा पूर्व मंत्री आशू की इंवेस्टमेंट संबंधी भी पूछताछ की जा रही है।
Police Remand Of Pankaj Meenu Malhotra Extended By One Day