चंडीगढ़। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामी गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घर व अन्य ठिकानों पर सोमवार को हुई इनकम टैक्स विभाग की रेड 24 घंटे बाद भी जारी रही। इस दौरान टीमों को घरों से दस्तावेज व अन्य पेमेंट के रिकॉर्ड मिले है। जिन्हें लेकर अधिकारी जांच कर रहे है। बताया जा रहा है कि दोनों सिंगरों द्वारा पिछले समय में कई शो लगाए गए थे। लेकिन उन्होंने अपने आय कम दिखाई और उसी के मुताबिक कम टैक्स भरा है। इस तरह कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के आरोप है। इसी वजह से आईटी की टीमों द्वारा उनका नया व पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जबकि उनकी उनके द्वारा भरी जाती इनकम टैक्स रिटर्नों की भी जांच की जा रही है। हालांकि दोनों गायक कहा पर हैं, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। गौर हो कि सोमवार को इनकम टैक्स विभाग की टीमें दोनों गायकों के घरों पर एक साथ पहुंची थी। खासबात है कि यह दोनों ही गायक किसान आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थे। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मोहाली के सेक्टर 104 में कंवर ग्रेवाल के घर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची थी। टीम में सीआरपीएफ के जवान भी थे। कार्रवाई शुरू होने के बाद से ही पूरे इलाके को सील करके रखा गया है। किसी को घर के अंदर जाने और घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। करीबियों के घरों तक भी पहुंची दोनों गायकों की आय व संपति संबंधी उनके कुछ करीबियों का भी लेनदेन होने की आईटी टीमों को सूचना मिली थी। जिसके चलते टीमों द्वारा बावा व कंनवर के करीबियों व रिश्तेदारों से भी सवाल जवाब किए हैं। वहीं रणजीत बावा के पीए व दोस्त डिप्टी वोहरा के घर पर इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी हैं। जहां से रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
Income Tax Raid On Singer Kanwar Grewal And Ranjit Bawa Continues Even After 24 Hours