September 17, 2026 21:06:41
- शिवपुरी क्षेत्र में बुड्ढा नाले के किनारे बने अवैध मछली बाजार को नगर निगम ने तोड़ा, आठ अवैध स्ट्रक

- शिवपुरी क्षेत्र में बुड्ढा नाले के किनारे बने अवैध मछली बाजार को नगर निगम ने तोड़ा, आठ अवैध स्ट्रक्चर भी गिराए

Dec21,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 21 दिसंबर : नगर निगम (एमसी) ने बुधवार को शिवपुरी क्षेत्र के पास नाले के किनारे स्थापित एक अवैध मछली / मांस बाजार को अस्वच्छ परिस्थितियों और यातायात बाधाओं से आसपास के निवासियों को राहत देने के लिए ध्वस्त कर दिया। बुडढा नाले के कायाकल्प के लिए परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने के अभियान को जारी रखते हुए, नगर निगम के अधिकारियों ने नाले के किनारे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से स्थापित आठ ढांचों को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम ने इस कार्रवाई को एग्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया था और अतिक्रमण हटाने में विफल रहने के बाद ही अभियान चलाया गया। ये कब्जे यातायात के सुचारु प्रवाह में बाधा बनने के अलावा यहां कचरे को अवैध रूप से नाले में फेंका जा रहा था, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा था। शिवपुरी निवासी सतप्रकाश और बृज भूषण ने कहा कि दुर्गंध और बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण उनके लिए इस क्षेत्र को पार करना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि अतीत में एमसी के पास भी शिकायतें दर्ज की गई थीं और बुधवार की कार्रवाई से इलाके के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम आयुक्त डॉ. शेना अग्रवाल ने बताया कि नाले के कायाकल्प के लिए परियोजना के तहत बुड्ढा नाला के किनारे से अतिक्रमण हटाया जा रहा है । न्यू कुंदनपुरी, बाजवा नगर, उपकार नगर आदि क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में पूर्व में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आने वाले दिनों में नाले के किनारे हुए बाकी अतिक्रमणों को भी हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

Drive Against Encroachments Alongside Buddha Nullah



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं