लुधियाना। कांग्रेस प्रेसिडेंट ने पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष की चार महीने बाद नियुक्ति कर दी है। इसके लिए हाईकमान द्वारा लेटर जारी किया गया है। गुरशरण कौर रंधावा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मिजोरम की महिला विंग की अध्यक्ष वलालॉपुई चांगथु को बनाया गया है। जरनल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा लेटर जारी किया है। बता दें कि 5 सितंबर को प्रधान पद से बलवीर रानी सोढ़ी ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह घरेलू बताई थी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों नए अध्यक्ष के नाम की सिफारिश की गई थी। इस पर कांग्रेस प्रेसिडेंट की मंजूरी के बाद पत्र जारी किया गया है। गुरशरण रंधावा 5 साल जिला परिषद पटियाला की चेयरपर्सन रही चुकी है।
Gursharan Randhawa Appointed Punjab Head Of Congress Womens Wing Letter Issued By High Command