यशपाल शर्मा, लुधियाना सतलुज क्लब चुनाव की वोटिंग में मात्र एक दिन ही बचा है और हर उम्मीदवार की ओर से चुनाव जीतने को पूरी जान फूंक दी है। जरनल सेक्रेटरी पद पर मजबूत दावा ठोंकने वाले राकेश कपूर ने कहा कि कुछ लोगों को गुमराह करने की पॉलिटिक्स की जा रही हैं कि मैं चुनाव जीतने के बाद उपलब्ध नहीं रहूंगा। उन्होंने इस पर साफ करते कहा कि मेरा पूरा बिजनेस एक्सपोर्ट हैं और मैं मैंबर्स के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने याद करवाते कहा कि जब वे बार सेक्रेटरी थे, तो लोग रात 11 बजे भी उनसे फोनकर क्लब आने की पेशकश करते थे और तब भी मैं उनके फोन उठाता था। आज भी मैं रोजाना क्लब लाेन टैनिस खेलने को आता हूं। इसलिए आप ऐसी बातों से गुमराह न हाें। वहीं आज क्लब में चुनावी उम्मीदवारों की प्रेजेंटेशन में राकेश कपूर ने अपना विजन रखते कहा कि जिस तरह से लुधियाना को पूरे भारत में मैनचेस्टर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन लुधियाना से बाहर किसी भी राज्य में जाओ तो पता चलता है कि वे है नहीं। उसी तरह से सतलुज क्लब को भी हर मामले में सबसे अच्छा गिना जाता है, पर वो हैं नहीं। मुझे इसी पर काम करना है और सभी क्लब मैंबर्स की डिमांड का एक ब्लू प्रिंट बनाकर इनको सिरे चढ़ाना है। कपूर ने कहा कि उनकी चार फैक्ट्रियां हैं और उनका पूरा एक्सपोर्ट अमेरिका, लंदन व अन्य बाहरी देशों में है। अपने इस बिजनेस टूर में मैने बहुत कुछ सीखा, मैं क्लब में अपना वहीं अनुभव इस्तेमाल कर इसे नई बुलंदियों पर ले जाना चाहता हूं। जिसमें आपकी वोट व स्पोर्ट ही मुझे इस मुकाम को हासिल करने में मदद कर सकती है।
Rakesh Kapoor Appealed To The Club Members Dont Be Misled I Will Be Available For You 24 Hours