सतलुज क्लब में 24 दिसंबर यानि शनिवार को दिन होने जा रही वोटों से पहले आज क्लब में 9 पदों पर खडे़ 23 उम्मीदवारों की प्रेजेंटेशन का दिन था। इस दिन क्लब के ग्राउंड में विभिन्न पोस्ट पर खडे़ उम्मीदवारों ने अपना अपना विजन मीडिया व क्लब मैंबर्स के समक्ष रखा। इस अवसर पर बार सेक्रेटरी के पद पर मजबूत दावेदार विवेक शर्मा ने कहा कि क्लब की बार में फैमिली माहोल पूरी तरह से खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैं क्लब का स्पोटर्स सेक्रेटरी के पद पर मैंबर्स की सेवा करने का मौका मिला और तब जब मैनें चार्ज संभाला तो मुझे स्पोटर्स सेक्शन की बैलेंस शीट पकड़ा दी गई तो उसमें साफ था क्लब का स्पोटर्स सेक्शन घाटे में है। लेकिन इस दौरान मैनें मैंबर्स के सहयोग से बेहतर मैनेजमेंट के जरिए इसमें बड़ा सुधार करते इस घाटे को काफी हद तक कम किया। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझे इस बार अपना पूरा सहयोग देंगे तो बार के लिए भी मेरा विजन एकदम साफ है। उन्होंने कहा कि सतलुज क्लब में सबसे महंगी शराब उपलब्ध है, लेकिन फिर भी मैंबर्स क्लब की बार में आने से गुरेज करते हें। उन्होंने जिमखाना क्लब के बारे में याद दिलाते कहा कि वहां पर अच्छी शराब व सनेक्स लेने के बावजूद उनका बिल 400 से 500 रुपए से अधिक नहीं आता, लेकिन यहां वहीं शराब व सनेक्स लेकर मेरा बिल 1400 व 1500 से कम नहीं आता। विवेक शर्मा ने कहा कि अगर वे बार सेक्रेटरी पद पर जीतकर आए तो ये बदलाव खुद ब खुद आपको देखने को मिलेगा।
My Aim Is To Make The Bar Section Of Satluj Club Like Gymkhana Club