मानसा। पंजाबी मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता पिता को हमले की धमकी और सुरक्षा एजेंसियों को मिले हमले के इनपुट के बाद मानसा पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पुलिस ने गांव मूसा को सील कर दिया है और हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। इस इनपुट के बाद अब पंजाब पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। मिली जानकारी के अनुसार मानसा जिले को मिली इनपुट के बाद सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर 150 के करीब जवान तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे घर व परिवार की निगरानी करेंगे। वहीं घर के बाहर निगरानी के लिए एलएमजी युक्त वाहनों को भी खड़ा कर दिया गया है। गांव को आने व जाने वाली हर सड़क पर नाके लगा दिए गए हैं। वाहनों की तलाशी ली जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। एजेंसियों को मिला इनपुट सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिली है कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार पर हमला हो सकता है। उनके पिता बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं और गैंगस्टरों कई और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई लोगों व अन्य के खिलाफ खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। सप्लीमेंट्री चलान कोर्ट में पेश सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में पुलिस ने कोर्ट में 7 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चलान पेश किया है। यह चलान गैंगस्टर लॉरेंस के करीबियों मनी तूफान, मनी रइया, शूटर दीपक मुंडी के अलावा सिद्धू मूसेवाला के पड़ोसी जगतार सिंह के खिलाफ है।
Sidhu Moosewales Parents Received Threats And Agencies Got Input Of Attack Police Sealed Mansion And Village