संगरुर। संगरूर के गांव झाड़ों में नौजवानों द्वारा एक नई पहल की गई है। जिसके चलते नौजवानों द्वारा गांव में एक जनवरी 2023 से गांव की दुकानों पर तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पंचायत द्वारा नोटिस भी जारी कर दिया गया है। जिसकी एसजीपीसी की और से प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने पंजाब के बाकी गांवों को भी ऐसी पहल करने के लिए अपील की है। यह गांव संगरूर के ब्लॉक सुनाम के अंतर्गत आता है। जहां पर नौजवान स्पोर्ट्स एंड वेल्फेयर क्लब और ग्राम पंचायत ने मिलकर इस फैसले को लागू किया है। बेचने व इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई इस फैसले के मुताबिक नए साल से इस फैसले के अनुसार गांव की दुकानों पर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, जरदा आदि का सामान नहीं बिकेगा। अगर कोई दुकानदार बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। इतना ही नहीं, दुकान भी अगले 7 दिनों के लिए बंद कर दी जाएगी। इसी के साथ पीने व खाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसजीपीसी ने किया समर्थन एसजीपीसी ने इस फैसले का स्वागत किया है। एसजीपीसी वक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि गांव का यह फैसला तारीफ योग्य है। ऐसे फैसले अन्य गांवों को भी लेने चाहिए, ताकि आने वाले दिनों में पंजाब को तंबाकू मुक्त किया जा सके।
The Youth Of The Village Trees Banned Tobacco Legal Action Will Be Taken On Its Use