ई न्यूज पंजाब, लुधियाना ताजपुर रोड पर डेयरी कांप्लेक्स में स्थित 200 के करीब डेयरियों पर एक्शन लेने को नगर निगम की टीम 100 के करीब पुलिस मुलाजिम लेकर मौके पर पहुंच गई है। गौर हो कि स्थानीय डेयरी मालिको की ओर से पशुओं का गोबर सीधे बुडढा नाला में गिराया ज रहा है और जहां इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल निगम को फटकार लगा चुका है। इस मामले में निगम की ओर से डेयरी मालिकों को पिछले डेढ़ महीने से नोटिस देकर उचित व्यवस्था करने को कहा जा रहा था और अब बीते सप्ताह निगम ने डेयरी मालिकों को फाइनल नोटिस भी सर्व कर दिया था। इस नोटिस की मियाद खत्म होने पर आज निगम टीम ताजपुर रोड पर डेयरियों के कनेक्शन काटने को पहुंच गई है। बताया जाता है कि ताजपुर रोड पर डेयरी कांप्लेक्स वाले हिस्से में आते बुडढा नाला में टोटल डिसोलव सोलिड (टीडीएस) की मात्रा एकाएक बढ़ जाती है। पीपीसीबी की सैंपलिंग के मुताबिक यहां टीडीएस की मात्रा 6 हजार को पार कर जाती है, जो नियमों के मुताबिक 2100 से कम रहनी चाहिए। निगम जोन बी के जोनल कमिशनर नीरज जैन की अगुवाई में ये कार्रवाई एसई राजिंदर सिंह की ओर से की जा रही है। डेयरियों को ये करने थे प्रबंध -बुडढा नाला में नहीं करना था पशुओ का गोबर - पशुओ से निकलने वाले रोजाना के गोबर को उठवाने के करने थे प्रबंध -गोबर के लिए संप तो बनवाए, लेकिन उठाने की नहीं की व्यवस्था -डेयरी कांप्लेक्स से निकलने वाले डिस्चार्ज को नाले में गिरने से था रोकना
tajpur road dairy complex