September 18, 2026 20:05:22
रिलांयस जियो ने लुधियाना में लांच की 5जी सर्विस, ग्वालियर, जबलपुर व सिलीगुडी में भी आज से ये सेवा आर

रिलांयस जियो ने लुधियाना में लांच की 5जी सर्विस, ग्वालियर, जबलपुर व सिलीगुडी में भी आज से ये सेवा आरंभ

Jan6,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना रिलांयस जियो ने आज से लुधियाना में 5जी सर्विस शुरु कर दी है। इन देश के चार अहम शहरों में ये सर्विस शुरु की गई है। जिनमें लुधियाना भी शामिल है, इसके अलावा आज ये सर्विस ग्वालियर, जबलपुर व सिलीगुडी में भी आरंभ कर दी गई है। हालांकि इससे पहले दिल्ली एनसीआर सहित मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, विजयवाड़ा, गुंटूर, डेराबस्सी, भोपाल, इंदौर, लखनऊ जैसे शहरों में भी यह सेवा शुरू की जा चुकी है। कुुल 72 शहरों में शुरू हो गया 5जी रिलायंस जियो का कहना है कि उन्होंने अभी तक देश के 72 शहरों में अपना ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। इन शहरों में ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना तो ऐसे शहर हैं, जहां 5जी टेलीकॉम सेवा शुरू करने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। इन शहरों की सूची रिलायंस जियो की वेबसाइट या ऐप पर देखी जा सकती है। किस किस को मिलेगी 5जी की सेवा रिलायंस जियो का कहना है कि जिन शहरों में जियो की 5जी सेवा लॉन्च हो गई है, वहां अभी जियो के सिम यूज करने वालों को यह सर्विस मिल सकती है। जियो के यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। इन शहरों के जियो यूजर्स को 6 जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। जियो का कहना है कि हस साल के अंत तक यह सेवा देश भर में शुरू हो जाएगी। जियो की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया है "दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने का इरादा रखता है।" कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में जियो यूजर्स का पसंदीदा ऑपरेटर और टेक्नोलॉजी ब्रांड है। जियो ट्रू 5जी पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा। इन क्षेत्रों को डिजिटाइज़ करने के हमारे प्रयासों को निरंतर समर्थन देने के लिए हम राज्य सरकारों और प्रशासन टीमों के आभारी हैं।

Reliance Jio Launches 5g Service In Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं