चंडीगढ़। पंजाब में शिक्षा व्यवस्था और अन्य कई विभागों से संबधित मामलों पर आज कैबिनेट की मीटिंग हुई। इसमें मंत्रिमंडल ने स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत 4 बड़े फैसले लिए हैं। इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। मंत्री चीमा ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए तीन कैटेगरी में फैसले लिए गए। स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 33 करोड़ रुपए का फंड जारी किया गया है। इससे पंजाब के करीब 14 हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी। पंजाब में पहली बार सफाई सेवक और चौकीदार नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट के स्तर पर ही नियुक्तियां की जाएंगी। अध्यापकों से केवल टीचिंग का काम लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भर्ती बैक डोर एंट्री नहीं, बल्कि पारदर्शिता के साथ की जाएगी। स्क्रैप पॉलिसी की जाएगी लागू मंत्री चीमा ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग के अंतर्गत स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी। पुराने वाहनों के कारण प्रदेश में कई सड़क हादसे होते रहे हैं। इस कारण पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के बाद नई गाड़ी पर टैक्स में छूट दी जाएगी। इससे लोग 8 से 15 साल तक योजना का लाभ ले सकेंगे। वेरका में 500 रिक्त पद भरने को मंजूरी मंत्री चीमा ने बताया कि वेरका विभाग के अधीन बीते करीब 5 साल में ग्रुप-सी व डी के 500 से अधिक पद खाली हैं। आज कैबिनेट मीटिंग में इन सभी रिक्त पदों को भरने को मंजूरी दी गई है। इन रिक्त पदों को मिल्क फैड डिपार्टमेंट द्वारा भरा जाएगा। इससे वेरका विभाग में पारदर्शिता आने समेत इसका दायरा बढ़ेगा और युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में 150 पद भरे जाएंगे पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में भी सेवादार के करीब 150 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा चौकीदार के 23 पद भी भरे जाएंगे। मीटिंग में डायरेक्टर पब्लिक इंस्ट्रक्शन कॉलेजों के नाम बदल कर हायर एजुकेशन किए गए हैं।
Four Major Decisions Taken In The Punjab Cabinet Tax Exemption On Registration Of New Vehicles Recruitment In School Sweepers Verka And Civil Secretariat