September 18, 2026 20:58:24
ट्रांसपोर्टरों से महीना वसूलने वाला लुधियाना आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल (पीसीएस) को विजिलेंस ने किया

ट्रांसपोर्टरों से महीना वसूलने वाला लुधियाना आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल (पीसीएस) को विजिलेंस ने किया गिरफतार

-गाड़ी न पकड़ने व चालान न काटने के एवज में इकटठा करता था महीना

-निजी लोगों के जरिए आरटीए धालीवाल करता था वसूली

Jan6,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना ट्रांसपाेर्टरों के वाहन न पकड़ने व चालान न काटने के एवज में मोटी रिश्वत वसूलने के मामले में विजिलेंस व्यूरों की ओर से लुधियाना के आरटीओ पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफतार किया है। नरिंदर सिंह धालीवाल सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं और एडीसी के पद भी संभाल चुके हैं। पंजाब विजिलेंस व्यूरो ने इस संबंधी प्रेस नोट जारी करते बताया कि इस संबंधी 18.11.2022 को मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाईन में दर्ज शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि वह कुछ निजी व्यक्तियों के माध्यम से विभिन्न ट्रांसपोर्टरों से मासिक आधार पर रिश्वत लेने में संलिप्त था। लुधियाना में उनके वाहनों का चालान नहीं काटने के बहाने ये पूरी रिश्वत एकत्र होती थी। ये शिकायत सतनाम सिंह धवन गांव मानकवाल, जिला लुधियाना ने इस हेल्पलाइन पर आरोपी आरटीए लुधियाना के खिलाफ पंजाब होम गार्ड्स (पीएचजी) के वालिंटियर बहादर सिंह के वीडियो क्लिप के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी, जो उक्त आरटीए के साथ जुड़ा हुआ था। ये है पूरा मामला विजिलेंस ने सतनाम सिंह की शिकायत पर काम शुरु किया और बहादर सिंह को अपनी पूछताछ में शामिल किया। जांच में पाया गया कि आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल कुछ निजी व्यक्तियों के माध्यम से अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों से चालान नहीं काटने पर मासिक आधार पर रिश्वत की रकम वसूल करता था। यह पाया गया कि दिसंबर के महीने में उन्हें 4 लाख रुपये की रिश्वत की रकम मिली और जिसमें से उसने 1,70,000 रुपये खुद के लिए इस्तेमाल किए और शेष 2,30,000 रुपये की रिश्वत की रकम पीएचजी बहादर सिंह के पास ही छोड़ दी। जांच के दौरान बहादर सिंह ने बताया कि RTA के अधीन काम करने के चलते उसे RTA के आदेशों का पालन करना होता है। उसने पूछताछ में कबूला कि वे उसके पास पड़ी बाकी 2,30,000 रुपये की रिश्वत राशि पेश कर सकता है। जिसके बाद बहादर सिंह ने ये राशि विजिलेंस को पेश कर दी। इसके बाद विजिलेंस ने आरटीएस नरिंरदर सिंह धालीवाल को भी अपने पास पूछताछ को बुलाया तो वे ये बात नहीं माना। लेकिन इस पूरे मामले की जांच में विजिलेंस ने नरिंदर सिंह अपराधी पाया और आज उसे गिरफतार कर लिया। इस संबंध में एफआईआर नं. आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल और अन्य के खिलाफ वीबी पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 8 की धारा 7, 7-ए, 8 और आईपीसी की 120-बी के तहत 01 दिनांक 6.1.2023 दर्ज की गई। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

Vigilance Arrested Ludhiana Rta Narinder Singh Dhaliwal Pcs For Collecting Monthly Charges From Transporters



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं