चंडीगढ़। कड़ाके की सर्दी के चलते पंजाब सरकार की और से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सर्दी लगातार बढ़ रही है। बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई है। जिसके चलते पहली कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 14 जनवरी तक रहेगी। जबकि आठवीं से लेकर बाहरवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां खत्म हो गई है। जबकि उनके स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगें। वहीं सभी टीचरों को स्कूल में आने के आदेश दिए है।
Punjab Government Extended School Holidays Due To Severe Winter