लुधियाना। लुधियाना डिस्टिक बार एसोसिएशन के शुक्रवार को चुनाव हुए। इस दौरान जिला कोर्ट परिसर के वकीलों द्वारा जमकर अपने उम्मदीवार के हक में वोट की गई। सभी वकीलों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि देर शाम चुनाव के रिज्लट आने तक काफी गहमागहमी देखने को मिली। रिजल्ट घोषित होने पर प्रधान पद के उम्मीदवार चेतन वर्मा 246 वोट लेकर जीत हासिल की। चेतन वर्मा अब बार एसोसिएशन के नए प्रधान होगें। वहीं दूसरी तरफ ही 279 वोट के साथ करन सिंह ने उप प्रधान के पद पर जीत हासिल की। जबकि देर शाम तक चुनावों के नतीजे घोषित होते रहे। हालांकि कोर्ट में रात तक उम्मदीवार व उनके समर्थक कोर्ट परिसर में ही डटे रहे। जबकि विजेताओं को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।
Ludhiana District Bar Association Elections Held Chetan Verma President And Karan Singh Vice President