इंक्रोचमेंट व अवैध कब्जों के खिलाफ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर के सख्त रवैये के चलते ट्रस्ट की इंजीनियरिंग शाखा की ओर से ऋषि नगर वाई ब्लॉक में एमआईजी फलैट स्कीम में सड़क पर निकाली अवैध सीढी को गिरा डाला। जानकारी मुताबिक उक्त प्रॉपर्टी मालिक की ओर से बिल्डिंग निर्माण को सड़क की एक साइड से अवैध लोहे की सीढी जोड़ रखी थी और यहीं से कंस्ट्रक्शन को पूरा बिल्डिंग मैटीरियल ऊपर पहुंचाया जा रहा था। ट्रस्ट एसडीओ जसविंदर सिंह को इस संबंधी शिकायत मिलने पर इस सीढी को गिरा डाला गया और प्रॉपर्टी मालिक को इस संबंधी दोबारा से कोई शिकायत आने पर उस पर सख्त कार्रवाई करने संबंधी हिदायत भी जारी कर दी गई।
Improvement Trust Removed Illegal Ladder On The Road In Rishi Nagar Mig Flat Area