September 18, 2026 21:02:23
कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद विधायक डॉ बलबीर सिंह के नाम लग सकती है कैबिनेट की ल

कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद विधायक डॉ बलबीर सिंह के नाम लग सकती है कैबिनेट की लॉटरी

Jan7,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भेजे गए इस इस्तीफे के पीछे सरारी ने अपने निजी कारणों का हवाला दिया है। उनका एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ था। जिसके बाद विपक्ष उन पर हमलावर हो गया था और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की थी। फौजा सिंह के पास खाद्य औऱ बागवानी विभाग था। फौजा सिंह के इस्तीफे के बाद अब आज उनकी जगह पर पटियाला से विधायक डॉक्टर बलबीर सिंह के नाम कैबिनेट की लॉटरी खुल सकती है। मान सरकार की ओर से कैबिनेट विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है और कई मंत्रियों के विभागों में भी अदला-बदली की चर्चा की जा रही है, लेकिन इसे फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है आज केवल फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद उनकी जगह पर डॉ बलबीर सिंह को कैबिनेट दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। ---------- ठेकेदारों से जबरन वसूली के घेरे में आए फौजा सिंह सरारी ठेकेदारों से जबरन वसूली से संबंधित विवादित ऑडियो क्लिप को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की कांग्रेस सदस्यों की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा भी किया था। सरारी इस ऑडियो में ठेकेदारों से जबरन वसूली के लिए कथित तौर पर कुछ लोगों को फंसाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी जवाब मांगा था और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। परिवारिक मारपीट मामले में कानून के घेरे में डॉ बलबीर सिंह qबात करें पटियाला देहाती के विधायक डॉ बलबीर सिंह की तो वह साल 2011 में पारिवारिक मारपीट के मामले में कानून के घेरे में है । रोपड़ कोर्ट ने मई 2022 में डॉक्टर बलवीर सिंह उनकी पत्नी और बेटे को दोषी ठहराते हुए 3 साल की सजा सुनाई थी। हालाकि सजा कम होने के चलते उन्हें मौके पर ही कोर्ट से जमानत मिल गई थी और इस फैसले के खिलाफ उनकी ओर से सेशन कोर्ट में अपील लगाई गई है।

After The Resignation Of Cabinet Minister Fauja Singh Sarari The Name Of Mla Dr Balbir Singh May Be In The Cabinet Lottery



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं