September 18, 2026 21:01:17
स्टडी वीजा पर कैनेडा गए युवक की सड़क हादसे में मौत, कुछ महीने पहले मिला था वीजा, दोस्त फंड जुटाने में

स्टडी वीजा पर कैनेडा गए युवक की सड़क हादसे में मौत, कुछ महीने पहले मिला था वीजा, दोस्त फंड जुटाने में लगे

Jan8,2023 | Enews Team | Ferojpur

फिरोजपुर। फिरोजपुर से तीन साल पहले स्टडी वीजे पर कैनेडा गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वाला युवक फिरोजपुर के जीरा का रहने वाला था। उसकी पहचान 23 साल के नरिंदर सिंह के रुप में हुई है। नरिंदर के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके चलते वह परिवार के हालात ठीक करने को विदेश गया था। उसे कुछ महीने पहले ही वर्क परमिट मिला था। लेकिन इस बीच उसकी अचानक मौत हो गई। परिवार ने बताया कि नरिंदर सिंह स्टडी वीजा पर 2019 में कैनेडा गया था। उसने कैंब्रिज ओंटारिया के कॉन्स्टोगा कॉलेज से हाई स्कूल डिप्लोमा किया था। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद ही उन्हें कुछ महीने पहले वर्क परमिट मिला था। नरिंदर को वर्क परमिट मिलने के बाद परिवार भी खुशा था कि उनकी आर्थिक तंगी दूर होगी और उनका बेटा भी पैरों पर खड़ा हो पाएगा। फंड्स इकट्‌ठा करने में जुटे दोस्त कैनेडा में नरिंदर सिंह के दोस्त अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह और सतनाम सिंह उनके शव को भारत भेजने के लिए फंड इकट्‌ठा कर रहे हैं। उनका कहना है कि नरिंदर मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे सभी नरिंदर सिंह के शरीर को भारत भेजने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि परिवार अंतिम क्रियाओं को कर सके। इसके साथ ही वह उनके परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

A Young Man Who Went To Canada On Study Visa Died In A Road Accident Got A Visa A Few Months Ago Friends Started Raising Funds

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं