चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग की और से कई इलाकों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी तक पंजाब के सभी जिलों में धूप खिलेगी। दिन का तापमान भी बढ़ेगा। वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के माझा व दोआबा में येलो अलर्ट दे रखा है और मालवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन 11 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस से एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग अनुसार अगले तीन दिन तक राज्य के कई इलाकों में धुंध रहेगी। लेकिन फिर धूप भी खिलेगी। लेकिन 11 जनवरी के बाद लगातार ठंढ़ बढ़ेगी। दिन के अधिकतर शहरों का दिन का तापमान अगले तीन दिनों तक 16 डिग्री के करीब तक पहुंचेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 तक पहुंच सकता है, जो अभी 6 डिग्री के आसपास चल रहा है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया गया है। हिमाचल में बर्फबारी होने से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक गैर-मानसूनी वर्षा पैटर्न है जो कि वेस्टरलीज द्वारा संचालित होता है। यह तूफान 11 जनवरी तक हिमाचल तक पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते वहां 11 जनवरी से ताजी बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद पंजाब के इलाकों में ठंड बड़ेगी। जिससे दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। रविवार सुबह मौसम विभाग की तरफ से रिलीज की गई सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पर धुंध की मोटी लेयर जमी हुई है। माझा व दोआबा में जहां विजिबिलिटी 50 मीटर आंकी गई, वहीं आधे मालवा में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम थी।
Western Disturbance Will Increase Cold From January 11 Meteorological Department Issues Alert In Many Areas Of Punjab