September 18, 2026 20:06:31
एसजीपीसी व ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नशों का शुरु किया विरोध, कहा कौम हो एकजुट, गांवों में कमेटियां व ज

एसजीपीसी व ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नशों का शुरु किया विरोध, कहा कौम हो एकजुट, गांवों में कमेटियां व जत्थे बनाए जाएं

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम को दिया संदेश

Jan8,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। एसजीपीसी की और से नशों का कड़ा विरोध शुरु कर दिया गया है। जिसके चलते उन्होंने लोगों को एकजुट होने की अपील की है। एसजीपीसी आखिरी जनरल अजलास में पास हुए मते की कॉपी को सार्वजनिक करके गांव स्तर पर जत्थे स्थापित कर नशे का व्यापार करने वालों का विरोध करने के लिए कहा है। एसजीपीसी ने ट्विटर पर मते की कॉपी को सार्वजनिक करके कहा कि पंजाब में अब नशे का बड़े स्तर पर बोल बाला है। बीते समय में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश देते हुए नशे के प्रयोग व व्यापार के संगठित ढांचे को गिराने में सरकारों की असफलता पर सवाल उठाए थे। इसे खत्म करने के लिए गांव-गांव कमेटियां व जत्थे बनाने के लिए कहा था। ज्ञानी हरप्रीत सिंह के अनुसार बीते वर्ष में पंजाब सरकार को शराब से 5578 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर सरकार की सुरक्षा में इतना अधिक व्यापार किया गया है तो नाजायज शराब का व्यापार कितना होगा। एसजीपीसी ने कहा लोग हो एकजुट ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संदेश पर अमल करके एसजीपीसी ने लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने की मांग की है। उन्होंने लोगों को गांव स्तर पर काम करने के लिए कहा है, ताकि नशे करने वाले युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। वहीं ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने भाषण में कहा कि पंजाब में अप्रैल 2017 से जनवरी 2022 तक 51461 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए। 67081 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 2415 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। तंबाकू के प्रयोग और व्यापार के आंकड़े अलग हैं। इस तरह लगातार नशा बढ़ता जा रहा है।

Sgpc And Giani Harpreet Singh Started Opposing Drugs Said The Community Should Be United Committees And Groups Should Be Formed In Villages



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं