आरटीए लुधियाना की गिरफ्तारी से सहमे पंजाब के सभी पीसीएस अधिकारी, आज से एक सप्ताह के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। उन्होंने कल सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की थी। वहीं दूसरी ओर पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन यानी पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वीपीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की अपील पर उनके साथ रहने का ऐलान किया है। राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष गुरदेव सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारी भी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पीसीएस अधिकारी अवकाश पर रहेंगे, हम उनके साथ सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। पीसीएस अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों के सामूहिक अवकाश से प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे एक बात साफ है कि ऑफिसर्स एसोसिएशन पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के हक में नहीं है। आरटीए नरेंद्र सिंह धालीवाल की ओर से भ्रष्टाचार किया गया या नहीं यह अभी जांच का विषय है, लेकिन उससे पहले सारे सरकारी कामकाज बंद करके आम पब्लिक को परेशान करना कहीं ना कहीं सरकार की कारगुजारी पर सवाल खड़ा करने जैसा दिखाई दे रहा है।
Pcs Revenue Officer Scared Of Vigilance Rta Arrest Went On A Week Mass Leave