September 18, 2026 21:00:27
युवाओं को पंजाब पुलिस में भर्ती कराने के नाम लाखों की ठगी मारने वाली नकली महिला जज व जेल डिप्टी सुपर

युवाओं को पंजाब पुलिस में भर्ती कराने के नाम लाखों की ठगी मारने वाली नकली महिला जज व जेल डिप्टी सुपरीटेडेंट पति गिरफ्तार

Jan9,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाली नकली महिला जज व उसके डिप्टी जेल सुपरीटेडेंट पति को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। महिला युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल है। दोनों आरोपियों की है दूसरी शादी आरोपी दीप किरन और नरपिंदर सिंह दोनों की दूसरी शादी है। महिला करीब 2 साल पहले नरपिंदर को लुधियाना केन्द्रीय जेल में मिली थी। उस समय वह वकालत करने के कारण कई बार जेल किसी न किसी केस के सिलसिले में जाती रहती थी। महिला की नरपिंदर सिंह वहां मुलाकात हुई। वही एक-दूसरे ने नंबर एक्सचेंज कर बातचीत शुरू की। दीप किरन और नरपिंदर की चैटिंग आदि होने पर बातचीत शादी तक पहुंची और दोनों ने शादी करवा ली। दीप किरन के पहले एक 10 वर्ष का बेटा है। 5 से 10 लाख में तय होती डील बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 10 लाख रुपए लेती थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का ये घपलेबाजी का काला कारोबार एक से डेढ़ करोड़ रुपए तक है। महिला युवाओं से पैसे भी ले लेती थी और उसके बाद लोगों के फोन उठाने बंद कर देती थी। युवकों को दिखावे के लिए कई बार ले जा चुकी जेल आरोपी महिला दीप किरन मानसा जेल में तैनात पति डिप्टी सुपरिंटेडेंट नरपिंदर से युवाओं की मुलाकात करवा देते थी। युवाओं को भरोसा हो जाता था कि उसकी जेल में पहुंच है। इस कारण वह उस पर आसानी से भरोसा करके लाखों रुपए फीस के रूप में दे देते थे। आरोपी महिला के साथ उसके पति की पूरी मिलीभगत थी जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ और कौन लोग इस काम में जुड़े हैं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

Fake Woman Judge And Jail Deputy Superintendent Husband Arrested For Duping Lakhs Of Youths In The Name Of Recruiting Them In Punjab Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं