नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लुधियाना की जोनल इकाई ने 520 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसे ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था। डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक नितिन सैनी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI लुधियाना ज़ोनल यूनिट लुधियाना के अधिकारियों ने 8 जनवरी को लगभग 20:30 बजे ICD-GRFL लुधियाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर एक ट्रक को रोका। उक्त ट्रक में 519.950 किलोग्राम वजन के 18 बैग गांजा लदा हुआ पाया गया था और इन पैकेटों को ट्रक के चालक के केबिन के पीछे एक गुप्त गुहा में छुपाया गया था। गांजा की खेप सोनपुर, ओडिशा से आ रही थी और लुधियाना, पंजाब के लिए जा रही थी। एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत गांजा, ट्रक और पैकेजिंग सामग्री को जब्त कर लिया गया। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है-। डीआरआई की इस कार्रवाई ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खडे़ कर दिए हैं।
Big Action Of Dri 520 Kg Hemp Coming From Odisha To Ludhiana Delivery In Truck Caught On National Highway 1