अमृतसर। पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने सरहद पर निगरानी के दौरान हेरोइन की खेप बरामद की है। पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश विफल करने में मिली सफलता पर दो-दो दावेदारियां पेश की गई हैं। बीएसएफ के बाद पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन का नाम लेते हुए इन मामलों की सफलता पर अपना नाम लिख दिया है। गौरतलब है कि बीएसएफ जब भी सरहद पर कोई हरकत करती है तो उसकी शिकायत संबंधित एरिया के थाने में की जाती है, ताकि मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा सके। लेकिन अब बीएसएफ की तरफ से की जाने वाली रिकवरी पर भी पंजाब पुलिस अपनी दावेदारियां ढोक रही है। मंगलवार सरहद से जब्त की गई हेरोइन को जॉइंट ऑपरेशन का नाम दिया गया है और पंजाब पुलिस थानों में दर्ज एफआईआर के नाम पर इस सफलता को अपने खेमे में डाल रही है। बीएसएफ ने तीन जगह से बरामद की हेरोइन की खेप पहले मामले में बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आते नोशहरा ढल्ला पोस्ट पर सरहद पर हरकत महसूस की। पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक रहे थे। जवानों ने तुरंत स्मगलरों की तरफ फायर किया। जिसके बाद तस्करों को भागना पड़ा। अंत में जवानों ने सरहद के पास से 2 किलो 110 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की। दूसरे मामले में बीएसएफ ने तरनतारन के गांव वान में रात के समय कुछ फेंके जाने की आवाज सुनी। जांच की गई तो पाकिस्तानी तस्करों ने फैंसिंग के पास पांच बोतलें फेंकी थी। जिनमें हेरोइन की खेप थी। यहां जवानों ने ढ़ाई किलो हेरोइन की खेप को बरामद किया। तीसरे मामले में बीएसएफ ने तीसरी सफलता तरनतारन के गांव मेहंदीपुर में प्राप्त की। यहां पाकिस्तानी तस्करों ने 500 ग्राम हेरोइन की खेप को भारतीय सीमा में फेंकने का प्रयास किया। लेकिन बीएसएफ ने इसे बरामद कर लिया। पंजाब पुलिस ने दिया जॉइंट ऑपरेशन का नाम बीएसएफ की इस सफलता पर अब पंजाब पुलिस ने भी दावेदारी पेश की है। पंजाब पुलिस की तरफ से जारी किए गए ट्वीट में इसे बीएसएफ और पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन की बात कही गई है। यह पहला मौका नहीं हैं। इससे पहले भी बीएसएफ की तरफ से बॉर्डर पर गिराए व रिकवर किए गए 22 ड्रोनों को भी पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस की सफलता की सूची में डाला था।
Bsf Chased Pak Smugglers And Recovered Heroin Consignment From Three Places Punjab Police Looting Applause By Telling Joint Operation