September 17, 2026 22:51:19
ताजपुर रोड डेयरी कांप्लेक्स में नगर निगम ने भारी विरोध के बीच काटे 150 के करीब डेयरियों के पानी सीवर

ताजपुर रोड डेयरी कांप्लेक्स में नगर निगम ने भारी विरोध के बीच काटे 150 के करीब डेयरियों के पानी सीवरेज कनेक्शन

Sep24,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना ताजपुर रोड पर नगर निगम की ओएंडएम शाखा आखिरकार करीब छह घंटे के लंबे इंतजार के बाद बुडढा नाला को गंदा करने वाली करीब 150 के करीब डेयरियों के पानी- सीवरेज के कनेक्शन काटने में कामयाब हो गई। करीब 100 से अधिक पुलिस बल को साथ लेकर निगम कमिशनर केपी बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसई राजिंदर सिंह इस कार्रवाई को अंजाम देने को पहुचे थे। इस दौरान डेयरी मालिकों ने जमकर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया और सड़क पर धरना लगा बैठ गई। जब निगम की जेसीबी कार्रवाई करने आगे बढ़ी तो इनके आगे लेटने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने इन सभी लोगों को खदेड़ डाला। इस दौरान 150 के आसपास डेयरियों के कनेक्शन काट डाले गए। गौर हो कि स्थानीय डेयरी मालिको की ओर से पशुओं का गोबर सीधे बुडढा नाला में गिराया ज रहा है और जहां इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल निगम को फटकार लगा चुका है। इस मामले में निगम की ओर से डेयरी मालिकों को पिछले डेढ़ महीने से नोटिस देकर उचित व्यवस्था करने को कहा जा रहा था और अब बीते सप्ताह निगम ने डेयरी मालिकों को फाइनल नोटिस भी सर्व कर दिया था। इस नोटिस की मियाद खत्म होने पर आज निगम टीम ताजपुर रोड पर डेयरियों के कनेक्शन काटने को पहुंच गई है। बताया जाता है कि ताजपुर रोड पर डेयरी कांप्लेक्स वाले हिस्से में आते बुडढा नाला में टोटल डिसोलव सोलिड (टीडीएस) की मात्रा एकाएक बढ़ जाती है। पीपीसीबी की सैंपलिंग के मुताबिक यहां टीडीएस की मात्रा 6 हजार को पार कर जाती है, जो नियमों के मुताबिक 2100 से कम रहनी चाहिए।

nagar nigam action



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं