September 17, 2026 18:43:41
गैंगस्टर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, कई राउंड गोलियां चली

गैंगस्टर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, कई राउंड गोलियां चली

Jan13,2023 | Enews Team | Ferojpur

फिरोजपुर। फिरोजपुर के तलवंडी में शुक्रवार को गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गैंगस्टर गुरप्यार सिंह पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। गुरप्यार सिंह हाल ही में आतंकी घोषित हुए अर्श डल्ला का साथी है। कई आपराधिक मामलों में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर गुरप्यार सिंह की तलाश थी। दरअसल, पंजाब पुलिस टीम ने तलवंडी में नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान गैंगस्टर गुरप्यार सिंह वहां से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान गुरप्यार सिंह गोली लगने से जख्मी हो गया। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेरकर काबू कर लिया। गैंगस्टर गुरप्यार सिंह को पुलिस टीम स्थानीय अस्पताल लेकर गई है। इलाज के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उसके रिमांड की मांग करेगी। रसूखदार से मांगी फिरौती पुलिस के अनुसार आरोपी गुरप्यार सिंह ने एक रसूखदार व्यक्ति से फिरौती मांगी थी। आरोपी ड्रग्स और हथियारों की तस्करी समेत टारगेट किलिंग की वारदातों में भी शामिल रहा है। आरोपी आतंकी अर्श डल्ला का साथी रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में अर्श डाला को आतंकी घोषित किया है।

Encounter Between Gangster And Police Several Rounds Of Bullets Fired

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं